CG NEWS : अंबष्ट सर को भावभीनी विदाई, प्रमोद ठाकुर बने नए D.E.O, शैलेश सिंह ने संभाला DIET प्राचार्य का पद

CG NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली :दंतेवाड़ा। शालेय शिक्षक संघ द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में छ ग शालेय शिक्षा परिवार दंतेवाडा ने जिले के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.के. अंबष्ट को भावपूर्ण विदाई दी। शिक्षकों ने उनके सरल स्वभाव, निष्ठा और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

CG NEWS : समारोह में नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्थानांतरण और पदस्थापना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, बदलाव प्रकृति का नियम है। यदि सभी शिक्षक कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें तो दंतेवाड़ा की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया जा सकता है।”

CG NEWS : इस अवसर पर शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार सिंह और जिला अध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा ने कहा कि अंबष्ट सर ने सदैव शिक्षक समाज की भावनाओं को महत्व दिया और पारदर्शी कार्यशैली से शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाए।

CG NEWS : समारोह का एक और अहम पल तब आया जब श्री शैलेश कुमार सिंह को पदोन्नति के बाद पुनः जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) दंतेवाड़ा का प्राचार्य पदभार संभालने के बाद शालेय शिक्षक संघ ने उनका स्वागत किया उनके प्राचार्य बनने को शिक्षकों ने संघर्ष और समर्पण की जीत बताया। वहीं सेजस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नव पदस्थ चक्रवर्ती सर का भी स्वागत किया गया। कई वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए 1998 से शिक्षक भर्ती की शुरुआत और महज 500 रुपए वेतन से लेकर आज प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक की यात्रा को याद किया, जिसे संघर्ष और धैर्य की प्रेरणादायी मिसाल बताया गया।

CG NEWS : इस भावुक विदाई और स्वागत समारोह में जिले एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ शिक्षक और बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में एक ओर अंबष्ट सर को विदाई देने का भावुक माहौल था, तो दूसरी ओर नए अधिकारियों और प्राचार्य का स्वागत कर शिक्षा जगत में नई ऊर्जा और उम्मीदें झलकीं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories