Dabra News : डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में दशहरा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने एसडीओपी सौरभ कुमार पहुंचे। उनके साथ देहात थाना निरीक्षक सुधाकर सिंह तोमर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी ने आयोजन स्थल पर लोगों की सुरक्षा के लिए लगाई गई बल्लियों को हिलाकर देखा, जिसमें स्थायित्व की कमी पाई गई।
Dabra News : सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और PWD के कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि बल्लियों को कम से कम एक फुट गहराई तक मजबूती से गाड़ा जाए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
Dabra News : एसडीओपी ने बताया कि दशहरा महोत्सव के दौरान ग्राउंड में 50 पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जो रावण दहन कार्यक्रम के दौरान पूरी सतर्कता से निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।











