Raipur News: जमीन दलाल अतुल मिरानी के अवैध निर्माण पर निगम का चला बुलडोजर, कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

0
145
Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध कब्जों और गैरकानूनी निर्माण के खिलाफ नगर निगम की ज़ीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा उदाहरण सामने आया है। मोवा स्थित आज़ाद गृह निर्माण समिति एलआईसी कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर जोन कमिश्नर 9 की पहल पर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतुल मिरानी द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

Raipur News: शिकायत में क्या था मामला

Raipur News: समिति के सदस्यों ने लिखित शिकायत में बताया कि अतुल कुमार मिरानी (निवासी – A-2, एलआईसी कॉलोनी, मोवा) का प्लॉट G-2, खसरा नंबर 626/36 के नाम पर है, जिसकी रजिस्ट्री में 29×50 फुट (1450 वर्गफुट) का स्पष्ट उल्लेख है।

Raipur News: लेकिन इसके विपरीत उन्होंने 40×42 फुट क्षेत्रफल में निर्माण शुरू कर दिया — यानी लगभग 11×42 फुट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। सोसायटी की जमीन को घेरकर निर्माण कार्य गुपचुप ढंग से करवाया जा रहा था। साथ ही यह आशंका जताई गई कि भवन निर्माण के लिए नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया है।

Raipur News: निगम की त्वरित कार्रवाई: अवैध निर्माण ध्वस्त

Raipur News: जैसे ही शिकायत की जांच के लिए निगम की टीम मौके पर पहुंची, पूरा मामला सत्य पाया गया। स्वीकृत नक्शे से बाहर जाकर दीवारें खड़ी की जा रही थीं। इसके बाद नगर निगम ने धारा 293(1)(ii) और 302 के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। देखते ही देखते बुलडोज़र की गड़गड़ाहट में पूरा अवैध ढांचा मलबे में तब्दील हो गया।

Raipur News: निगम का दो टूक संदेश: नियम तोड़ोगे तो बुलडोज़र चलेगा

Raipur News: नगर निगम ने इस पूरे मामले पर सख्त प्रतिक्रिया दी:“रायपुर शहर कानून से चलता है, किसी की मनमानी से नहीं। जो नियमों को तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

Raipur News: यह पूरा घटनाक्रम कानून बनाम मनमानी का बड़ा उदाहरण है। जहां एक तरफ नगर निगम ने जनता के अधिकार और शहरी नियमों की रक्षा की, वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग अपने अवैध कार्यों को छुपाने के लिए साज़िश रचते पकड़े गए। लेकिन अंत में कानून की जीत हुई और सच सामने आया।

 

 

 

 

Raipur News

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here