चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एन्नोर थर्मल पावर प्लांट की नई निर्माण साइट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माण कार्य के दौरान मचान गिरने से साइट पर काम कर रहे प्रवासी मजदूर दब गए। हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
READ MORE : नवरात्रि महानवमी : जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा, मंत्र, भोग और आरती का विशेष तरीका….
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार मचान लगभग 30 फीट ऊंचाई से गिरा। आवाज सुनकर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी और पुलिस-प्रशासन की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।
मृतक सभी प्रवासी मजदूर थे और घायलों को तुरंत स्टेनली अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 9 को मृत घोषित किया गया और गंभीर रूप से घायल एक मजदूर का इलाज जारी है।
एन्नोर थर्मल पावर प्लांट, जो 1970 में स्थापित हुआ था, 450 मेगावाट क्षमता का कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। वर्तमान में इसका सुपरक्रिटिकल विस्तार प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है, जिसका लक्ष्य सितंबर 2026 तक संचालन शुरू करना है।
READ MORE : Mahakal Shringar Aarti Live : अभी चल रही भव्य आरती, आप भी करें दर्शन…
पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है और अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।













