Saturday, August 15, 2026
Home National Delhi Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में अचानक मूसलाधार बारिश, ट्रैफिक और उड़ानों पर असर

Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में अचानक मूसलाधार बारिश, ट्रैफिक और उड़ानों पर असर

0
116

नई दिल्ली। दुर्गा अष्टमी के दिन दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने उमसभरी गर्मी से राहत दी, जबकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। जखीरा अंडरपास में पानी भरने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बदलते मौसम को देखते हुए एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि बारिश के कारण उड़ानों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे फ्लाइट की अपडेट जरूर चेक करें और एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अतिरिक्त समय निकालें।

8 घंटों की बारिश से तरबतर हुई दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद में सड़कें बनीं तालाब, उत्तराखंड-हिमाचल में अलर्ट | IMD Weather Update Heavy rain in Delhi- NCR from last night ...मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। साउथ दिल्ली में भी मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे, लेकिन सोमवार से बदलते मौसम ने सभी को सरप्राइज दिया।

पुलिस और नगर निगम ने जलभराव से प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, ताकि जखीरा अंडरपास और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here