CG NEWS : राजधानी में पकड़ाया लाखों का गांजा…..

CG NEWS : रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आबकारी विभाग रायपुर ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 16 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

CG NEWS : यह सफल ऑपरेशन 29 सितंबर की रात 10:15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सैलून साइडिंग के पास अंजाम दिया गया।

READ MORE : छत्तीसगढ़ में भूचाल : कांग्रेस नेता ने ED के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला….

ओडिशा से प्रयागराज जा रहा था तस्कर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथुन दिग्गल (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के कंधमॉल जिले का निवासी है। उसे दो बैग में गांजा के 8 बंडल ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गांजे को बस के जरिए ओडिशा से रायपुर लाया था और यहाँ से ट्रेन के जनरल कोच का टिकट लेकर उसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जाने की योजना बना रहा था।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के मार्गदर्शन में RPF पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

READ MORE : गांधी जयंती से पहले बापू के शांति पार्क में हिंसक हमला : मूर्ति तोड़कर लिखे भड़काऊ नारे…

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आबकारी विभाग ने आरोपी मिथुन दिग्गल के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध क्रमांक 182/2025 दर्ज कर लिया है। जब्त किए गए गांजे के साथ आरोपी को आज (30 सितंबर) को विशेष NDPS न्यायालय, रायपुर में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क पर एक महत्वपूर्ण प्रहार किया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories