Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh CG News : कलेक्टर ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली,...

CG News : कलेक्टर ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली, औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर

हेमंत वर्मा, राजनांदगांव। राजनांदगांव कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में औद्योगिक विकास से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो प्रणाली के अंतर्गत सभी दस्तावेज एवं प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जानी चाहिए, ताकि औद्योगिक विकास को गति मिल सके और कार्यों में अनावश्यक बाधा न हो।

कलेक्टर ने बताया कि ग्राम बिजेतला में भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सहयोग से स्पेस मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए भू-अर्जन कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने और शासकीय एवं निजी भूमि क्रय को आपसी सहमति से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट से संबंधित सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए विभागीय समन्वय पर जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और जिले में उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहन देने संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जिले के उद्यमियों और युवाओं तक पहुंचे।

बैठक के दौरान महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सानू व्ही वर्गीस ने समिति की संरचना, गठन और दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने जिले में निवेश को आकर्षित करने और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग मुकेश साहू, उप संचालक नगर निवेश, कृषि विभाग के उप संचालक टीकम सिंह ठाकुर, खनिज विभाग के उप संचालक भरत बंजारे, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here