Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : बरगी में सरकारी दर से अधिक में बिक रही...

MP News : बरगी में सरकारी दर से अधिक में बिक रही खाद, किसान की शिकायत पर कार्रवाई

बरगी। सालीवाड़ा के किसान अजय पटेल ने कलेक्टर को शिकायत दी कि बरगी बस स्टैंड स्थित पीपलेश्वर महादेव खाद बीज केंद्र में संचालक राजकुमार तिवारी द्वारा खाद सरकारी दर से अधिक मूल्य पर बेची जा रही है। साथ ही, किसानों को खाद के साथ जबरन जिंक और गुणवत्ताहीन जाईम भी दिया जा रहा था।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच टीम में उप संचालक कृषि श्रीमती प्रतिभा गौर, एसडीओ रश्मि परसाई, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और कृषि विस्तार अधिकारी सोनम जैन शामिल थे। टीम ने केंद्र का निरीक्षण करते हुए दस्तावेज, रिकॉर्ड और POS मशीन से निकलने वाली पर्चियों का मिलान गोदाम में रखे उर्वरकों से किया।

जांच में यूरिया 0.27 टन, डीएपी 3.25 टन और टीएसपी 2.75 टन स्टॉक पाया गया। कृषक अजय पटेल की शिकायत सत्य पाए जाने पर जांच दल ने केंद्र संचालक राजकुमार तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और आगामी आदेश तक खाद की बिक्री पर रोक लगा दी।

साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सात दिनों के भीतर उचित उत्तर नहीं दिया गया, तो विभाग कड़ी कार्यवाही करेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं में हड़कंप और भय का माहौल बना हुआ है।

यह कदम किसानों के हित में उठाया गया है और इसे सरकारी सामग्री की उचित बिक्री और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here