Sunday, May 31, 2026
31.1 C
Raipur

CG News : विश्व रेबीज दिवस पर पालतू जानवरों को टीका लगवाने की अपील

राजनांदगांव। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग ने 28 सितंबर को पालतू जानवरों के एंटी-रेबीज टीकाकरण की अपील की है। विभाग ने घर के कुत्ता, बिल्ली और अन्य पालतू जानवरों के मालिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने जानवरों को रेबीज से बचाने के लिए समय पर टीका लगवाएँ।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रतिभा भोसले ने बताया कि पालतू श्वान को तीन महीने की उम्र में पहला टीका लगवाना चाहिए, उसके बाद बूस्टर टीके और फिर हर वर्ष टीकाकरण जरूरी है। जिले में राजनांदगांव जिला पशु चिकित्सालय में समय-समय पर नि:शुल्क टीकाकरण अभियान भी चलाए जाते हैं। डॉ. भोसले ने बताया कि रेबीज एक जानलेवा वायरस है जो आमतौर पर जानवरों के काटने से फैलता है और इसके लक्षण देर से दिखाई देते हैं। समय पर सतर्कता और टीकाकरण से इस बीमारी से बचा जा सकता है।

Read More : Bhopal : राहुल गांधी के पोस्टर पर भाजपा का तंज, कहा-जिन्हें देश और प्रदेश से प्रेम नहीं…

प्रभारी जिला पशु चिकित्सालय डॉ. तरूण रामटेके ने बताया कि रेबीज के 97 प्रतिशत मामले संक्रमित कुत्ते के काटने से होते हैं। इसके अलावा बिल्ली, बंदर, नेवला, लोमड़ी, सियार जैसे जंगली जानवरों के काटने या नाखून मारने से भी यह फैल सकता है। रोग के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, अत्यधिक लार, मानसिक विक्षिप्तता, हिंसक गतिविधियां, अजीब आवाजें निकालना, हाइड्रोफोबिया (पानी से डर) और पैरालिसिस शामिल हैं।

डॉ. रामटेके ने चेताया कि अगर किसी व्यक्ति को जानवर ने काटा है तो तुरंत काटे गए स्थान को साबुन या एंटीसेप्टिक लोशन से साफ करें और 48 घंटे के भीतर नजदीकी चिकित्सक से संपर्क कर रेबीज वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने बताया कि संक्रमण कई दिनों या सालों बाद भी सक्रिय हो सकता है, विशेषकर गर्दन या सर के पास काटे जाने पर संक्रमण तेजी से फैलता है।

Read More : MP News : खेत में गैस पाइपलाइन, मुआवजे के लिए भटक रहा किसान

उन्होंने लोगों से अपील की कि पालतू जानवरों का समय पर टीकाकरण कराएँ और किसी भी काटने की घटना पर देर न करें। समय पर उपचार और टीकाकरण से रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur में आमों का महाकुंभ! 250+ देशी-विदेशी किस्में एक ही जगह..

Raipur में आमों का महाकुंभ! 250+ देशी-विदेशी किस्में एक ही जगह..

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories