इंदौर में 1.68 करोड़ का इन्वेस्टमेंट फ्रॉड अमेरिकी कंपनी के कर्मचारी को लगाया चूना…..

Parivesh

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने पीथमपुर में एक अमेरिकी कंपनी में कार्यरत मोहम्मद हिदायतुल्ला से जुड़े बड़े इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का मामला उजागर किया है। शिकायत के अनुसार, फरियादी ने अपनी मेहनत की कमाई को विभिन्न निवेश योजनाओं में लगाया था, लेकिन आरोपियों ने ऊंचा मुनाफा दिलाने के बहाने उससे करोड़ों रुपए हड़प लिए।

READ MORE : CG BREKING : गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान…

जांच में पता चला कि आरोपी गुरदीप ने मंडी क्षेत्र के बैंक खाते से लगभग 10 लाख रुपए निकाल लिए। पहले ही दो आरोपी—महाराज चलना और मंत्री इशाक—गिरफ्तार हो चुके हैं। गुरदीप को भी अब गिरफ्तार किया गया है। वह पहले से ही एक करोड़ रुपए से अधिक के डिजिटल फ्रॉड मामले में सेंट्रल जेल में बंद था।

पुलिस ने गुरदीप को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश किया और तीन दिन की रिमांड प्राप्त की। क्राइम ब्रांच आरोपी से गहन पूछताछ कर इस बड़े साइबर और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के अन्य पहलुओं का खुलासा कर रही है।

READ MORE : Haryana Road Accident : हरियाणा में मौत का तांडव, कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौके पर मौत…

गुरदीप ने फरियादी के निवेश से जुड़े बैंक खाते का इस्तेमाल कर बड़ी रकम निकालकर खर्च की थी। जांच अभी जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *