HomeChhattisgarhCG NEWS : पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद...

CG NEWS : पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद सो गया, जब नींद खुली तो….. पढ़िए सनसनीखेज वारदात

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

CG NEWS : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

READ MORE: Zoho News : Zoho का नया देसी मैसेजिंग ऐप Arattai: क्या वाकई WhatsApp को दे पाएगा टक्कर?, जानिए सभी जानकारी

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, मृतिका रानिया शराब पीने की आदी थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। शनिवार की रात दोनों ने शराब पी और फिर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने पास पड़े टांगी की बेंत से अपनी पत्नी के सिर और पेट पर वार कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी वहीं सो गया। सुबह जब शराब का नशा उतरने के बाद उसने देखा, तो पत्नी की मौत हो चुकी थी।

CG NEWS : मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here