Korba News : धर्मांतरण का आरोप, प्रार्थना सभा पर बजरंग दल का विरोध, गांव में तनाव

Sanjay Sahu
Korba News

Korba News : कोरबा : कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा गांव में एक घर के अंदर गुपचुप तरीके से आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम का विरोध किया। उनका आरोप है कि यह सभा धर्मांतरण के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

Korba News : विवाद की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

Korba News : जानकारी के अनुसार, जिस घर में प्रार्थना का आयोजन हो रहा था, वहां पहले भी इस तरह की गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने मकान मालिक को कई बार समझाइश दी थी और नोटिस भी जारी किया था कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से पहले कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी।

Korba News : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मकान मालिक को पहले भी नोटिस दिया गया था। इस बार फिर बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *