Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Video Viral : फ्लाई ओवर पर स्टंट बाजी का खतरनाक तमाशा, वीडियो...

Video Viral : फ्लाई ओवर पर स्टंट बाजी का खतरनाक तमाशा, वीडियो वायरल…

Video Viral : जबलपुर। शहर में फ्लाईओवर पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को रांझी पुलिस ने सबक सिखाया है। यह युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर स्टंट करते हुए खुद ही उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर रहा था। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने और आम जनता की जान खतरे में डालने के इस कृत्य पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

Read More : India Pakistan Final : दुबई में आज महामुकाबला : भारत-पाक फ़ाइनल से पहले उज्जैन में जीत का हवन मंदिरों में टीम इंडिया के लिए विशेष पूजा…

Video Viral : कांस्टेबल ने बताया कि यह मामला रांझी झंडा चौक क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रांझी पुलिस तत्काल हरकत में आई और स्टंटबाज युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

थाना परिसर में पुलिस ने न सिर्फ युवक को कड़े शब्दों में फटकार लगाई, बल्कि उसे कान पकड़कर माफ़ी मंगवाई और उठक-बैठक लगवाकर सज़ा दी। पुलिस ने युवक को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी और भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने का पाठ पढ़ाया।

Read More : Garaba Mahotsav : टीकमगढ़ में गरबा महोत्सव का दूसरा दिन : 236 प्रतिभागियों ने जमाया रंग…

थाना प्रभारी (रांझी) उमेश गोल्हानी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की खतरनाक स्टंटबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here