India Pakistan Final : दुबई में आज महामुकाबला : भारत-पाक फ़ाइनल से पहले उज्जैन में जीत का हवन मंदिरों में टीम इंडिया के लिए विशेष पूजा…

दुबई में आज महामुकाबला : उज्जैन। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे यह मुकाबला शुरू होगा।

दुबई में आज महामुकाबला : उज्जैन के मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए भक्तों ने विशेष पूजा और हवन-पूजन किया। नवरात्रि के अवसर पर भेरूगढ़ रोड स्थित मां बगलामुखी शक्तिपीठ मंदिर में विशेष विधि-विधान के साथ भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। मंदिर के महंत भर्तृहरि गुफा रामनाथ महाराज ने बताया कि 40 साल बाद एशिया कप का फाइनल मैच हो रहा है और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है।

READ MORE : Garaba Mahotsav : टीकमगढ़ में गरबा महोत्सव का दूसरा दिन : 236 प्रतिभागियों ने जमाया रंग…

भक्त और युवा मंदिर में हवन, मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के माध्यम से भारतीय टीम के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक दुबई में 5 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 3 मैच जीते हैं। एशिया कप में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आ चुकी हैं और अधिकांश मैचों में भारत ने जीत हासिल की है।

Read More : रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा, बगल में बैठते हैं कलेक्टर….

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों ने भारतीय टीम के लिए विशेष भजन और मंत्रोच्चारण किया, जिससे भारतीय टीम की जीत के लिए आस्था और उमंग का वातावरण बन गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories