Bhopal News : भोपाल। रविवार 28 सितंबर को खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल मैच को लेकर राजधानी भोपाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फेस्टिव सीजन और हाई वोल्टेज मुकाबले को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Bhopal News : पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश पर शहरभर में 1500 से अधिक जवानों की तैनाती की जा रही है। इनमें 500 अतिरिक्त जवान विशेष रूप से तैनात किए जाएंगे। शहर के सभी डीसीपी से संवेदनशील इलाकों की सूची मांगी गई है और इन क्षेत्रों में फोर्स की विशेष तैनाती की जाएगी।
Bhopal News : मैच के दौरान पुलिस की मोबाइल टीम लगातार गश्त पर रहेगी, वहीं कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। जहां भी बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया जाएगा, वहां पुलिस बल मौजूद रहेगा।
Bhopal News : संवेदनशील इलाकों में RAF की तैनाती भी की जा रही है। साथ ही, पुलिस द्वारा रूटीन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों, संदिग्ध गतिविधियों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने साफ किया है कि किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगी और सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरती जाएगी।











