Gwalior News : ग्वालियर के जाखौदी गांव में जमीनी विवाद पर जमकर हिंसा, ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास और फायरिंग

VIKASH KHALKHO

ग्वालियर। घाटीगांव थाना क्षेत्र के जाखौदी गांव में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच पुराने जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झगड़ा हो गया। विवाद में लाठी-डंडे, पत्थरबाजी और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। वहीं, एक पक्ष ने ट्रैक्टर से विरोधियों को कुचलने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुर्जर समाज के दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर पहले से तनाव चल रहा था। 25 सितंबर की देर शाम एक पक्ष ने उसी रास्ते से ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया, जिससे दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर दूसरा पक्ष भी लाठी, डंडा और बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। क्रोध में आए एक युवक ने ट्रैक्टर से लोगों को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोग समय रहते भाग गए और ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पीट दिया।

Read More : MP News : पनागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया

घटना का पूरा वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में घाटीगांव थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोगों को मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में आरोपी बनाया है।

Read More : CG News : मकान के पीछे छिपा था खौफनाक राज, बलराम की हत्या का पर्दाफाश

स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और विवाद को शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *