MP News : पनागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया

VIKASH KHALKHO

पनागर। ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय यादव के आदेश के अनुसार, आज पनागर विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुर ब्लॉक में बिलपुरा पानी की टंकी के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान का कड़ा विरोध किया।

कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि विजयवर्गीय ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर अशोभनीय टिप्पणी की है, जिससे पूरे देश की संस्कृति को कलंकित किया गया और यह उनके “गंदी मानसिकता” का प्रमाण है। इस बयान के विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।

Read More : Tikamgarh : टीकमगढ़ में शालेय खेल प्रतियोगिता का विवाद : पुलिस और एबीवीपी में झड़प

इस विरोध प्रदर्शन में बिलपुरा, मडई और रिछाई के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने नारेबाजी के माध्यम से मंत्री के बयान की निंदा की। प्रदर्शनकारी इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि इस तरह के बयान समाज की संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार के बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसे अभद्र बयानों को रोका जाए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *