CG ED Raid Update : ED की सबसे बड़ी रेड, कस्टम मिलिंग घोटाले का पैसा खपाने वाले रायपुर के रहेजा और बिलासपुर के ‘सुल्तानिया’ ग्रुप निशाने पर…

CG ED Raid Update : रायपुर/बिलासपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और धमतरी में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ED के अनुसार, यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जाँच का हिस्सा है। एजेंसी को संदेह है कि घोटाले के पैसों का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की गई है।

READ MORE : CG News : परपोड़ा के शिवनाथ नदी में मिला अधेड़ का शव, मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम

CG ED Raid Update : किन ग्रुप्स पर हुई है कार्रवाई?

ED की टीम सुबह-सुबह इन शहरों के प्रमुख व्यापारिक समूहों के आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर पहुँची:

  1. रायपुर: रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के ठिकानों पर दबिश दी गई। रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के घर और ऑफिस पर अधिकारी दस्तावेजों, फाइलों और वित्तीय रिकॉर्ड्स को खंगाल रहे हैं।
  2. बिलासपुर: सुल्तानिया ग्रुप के मीनाक्षी सेल्स के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सुल्तानिया ग्रुप का कारोबार कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील और अन्य ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ है।

READ MORE : CG Anti-Naxal Squad : नक्सली दंपत्ति का अस्पताल में इलाज दौरान कैसे हुआ पर्दाफाश, पढ़े पूरी खबर….

जांच का फोकस

ED के अधिकारी इन कारोबारियों के ठिकानों पर वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित सबूत तलाश रहे हैं। छापे के दौरान, टीम घर के अंदर मौजूद कागजातों, बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

बिलासपुर में सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर दबिश के चलते इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं और घोटालों से जुड़ी अवैध कमाई को सफेद करने वाले वित्तीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की ED की बड़ी पहल मानी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories