Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Mahakal Aarti Live : महाकाल मंदिर में अलौकिक श्रृंगार, आरती के जयकारों...

Mahakal Aarti Live : महाकाल मंदिर में अलौकिक श्रृंगार, आरती के जयकारों से गूंजा उज्जैन…

Mahakal Aarti Live
Mahakal Aarti Live

उज्जैन। Mahakal Aarti Live : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शुक्रवार सुबह भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार और आरती संपन्न हुई। तड़के भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को चंदन, रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला और दिव्य पुष्पों से सजाया गया। जैसे ही श्रृंगार के बाद आरती शुरू हुई, पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

READ MORE : Horoscope Today 26 Sept 2025 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन…

श्रृंगार के दौरान भगवान को पंचामृत से अभिषेक किया गया और विशेष भोग में फल, मिष्ठान एवं पान अर्पित किए गए। बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने महाकालेश्वर के दिव्य दर्शन कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। मंदिर प्रबंधन ने आज की श्रृंगार आरती का सीधा प्रसारण भी किया, जिससे दूर-दराज के भक्त भी जुड़ सके।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : सालासर धाम में सुबह की भव्य मंगला आरती लाइव…

श्राद्ध पक्ष और आगामी नवरात्र पर्व को देखते हुए इन दिनों उज्जैन में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल की आरती और श्रृंगार को देखने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here