Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli : मोबाइल विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीट कर...

Singrauli : मोबाइल विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

सिंगरौली : सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के धानी गांव में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मोबाइल फोन को लेकर पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि पति रंगदेव केवट (23) ने अपनी पत्नी बेलारानी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार, मृतिका पांच माह की गर्भवती थी और इस घटना के दौरान उनके पेट में पल रहे भ्रूण की भी जान चली गई। इस परिवार में डेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी पहले अच्छे से रहते थे, लेकिन मोबाइल फोन आने के बाद पत्नी के फोन पर बात करने को लेकर पति को शक होने लगा और वाद-विवाद लगातार बढ़ता गया।

Read More : Singrauli : मोबाइल विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी चितरंगी पुलिस मौके पर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय आस-पड़ोस के लोग भी वाद-विवाद देख और सुन रहे थे।

Read More : Jabalpur : लोकायुक्त की कार्रवाई : रिश्वतखोर डिप्टी रेंजर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मासूम के सिर से हटा मां का साया
बच्चे की मासूमियत भरी आंखों के सामने उसकी मां हमेशा के लिए चली गई। ग्रामीण और आसपास के लोग इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए। पुलिस आरोपी पति से गहन पूछताछ कर रही है।

Share The News
Previous articleJabalpur : लोकायुक्त की कार्रवाई : रिश्वतखोर डिप्टी रेंजर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Next articleVande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस हादसा – गाय से टकराने पर यात्रियों में मची अफरातफरी
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here