Liquor Scam Chhattisgarh : EOW की कार्रवाई तेज, IAS निरंजन दास और यश पुरोहित की रिमांड बढ़ी, नीतेश पुरोहित जेल भेजे गए

VIKASH KHALKHO

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आज ACB-EOW स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। रिटायर IAS निरंजन दास और कारोबारी यश पुरोहित की रिमांड 4 दिन के लिए बढ़ा दी गई है, जबकि कारोबारी नीतेश पुरोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कैसे पहुंचता था घोटाले का पैसा?

ईओडब्ल्यू के मुताबिक, घोटाले का पैसा अनवर ढेबर के पास जाता था। जनवरी 2019 से फरवरी 2020 तक यह रकम रायपुर के जेल रोड स्थित गिरीराज होटल (जो नीतेश और यश पुरोहित का है) में रखी जाती थी। यहीं से पैसा नेताओं, मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों और पार्टी फंड तक पहुंचाया जाता था।
इस पूरे नेटवर्क को अनवर का मैनेजर दीपेन् चावड़ा, भिलाई के लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू और चैतन्य बघेल मैनेज करते थे। आरोप है कि इस रकम का हिस्सा तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास तक भी पहुंचाया गया।

Read News : CG NEWS : पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

क्या है ‘बी-पार्ट शराब घोटाला’?

वर्ष 2019 से 2023 के बीच 15 जिलों में आबकारी अधिकारियों ने बिना ड्यूटी चुकाए देसी शराब की अवैध बिक्री की। डिस्टलरी से सीधे अतिरिक्त शराब भेजी जाती थी, जिसे वैध स्टॉक के साथ समानांतर बेचा जाता था। इस अवैध शराब को ही “बी-पार्ट शराब” कहा गया।
इस नेटवर्क में डिस्टलरी, ट्रांसपोर्टर, आबकारी विभाग के अधिकारी, मैन पावर एजेंसियां और सेल्समैन तक शामिल थे।

3200 करोड़ का घोटाला

अब तक की जांच में सामने आया है कि करीब 60.5 लाख पेटियां बी-पार्ट शराब की बेची गईं, जिसकी कीमत लगभग 2174 करोड़ रुपये है। नए अनुमानों के अनुसार घोटाले की राशि 3200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

Read News : PM Modi Scheme : PM मोदी का बड़ा एलान : महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे 10 हजार रुपये

कौन-कौन जेल में?

इस मामले में पहले ही पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, रिटायर्ड IAS अनिल टूटेजा, और होटल व्यवसायी अनवर ढेबर समेत 15 लोग रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।
ईओडब्ल्यू ने अब तक 70 लोगों को आरोपित बनाया है, जिनमें 8 डिस्टलरी संचालक भी शामिल हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *