Thursday, August 27, 2026
Home National Gandhinagar Violence : गरबा में भड़की सांप्रदायिक हिंसा: पत्थरबाजी और आग से...

Gandhinagar Violence : गरबा में भड़की सांप्रदायिक हिंसा: पत्थरबाजी और आग से इलाके में तनाव

Gandhinagar Violence
Gandhinagar Violence

Gandhinagar Violence : गांधीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा की खुशियों के बीच गांधीनगर जिले के देहगाम के बहियाल गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। ऑनलाइन पोस्ट को लेकर दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प में पत्थरबाजी हुई और कई दुकानों व वाहनों को आग लगाई गई।

Gandhinagar Violence : पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। झड़प के दौरान पुलिस पर भी हमला हुआ और दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है ताकि उपद्रवियों की पहचान की जा सके।

जानकारी के अनुसार, विवाद सोशल मीडिया पर शेयर किए गए स्टेटस से शुरू हुआ और गरबा समारोह के दौरान तेजी से बढ़ गया। भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगाई, वहीं लोग झड़प के दौरान डंडों और पत्थरों से भिड़ते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि झड़प में दोनों पक्षों ने हिंसा की और पुलिस को निशाना बनाया। घटना के वीडियो में लोग आग बुझाते और क्षतिग्रस्त वाहनों को दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले भी गुजरात के वडोदरा और गोधरा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए भड़काऊ पोस्ट और AI जनित सामग्री के कारण व्यापक हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं।

पुलिस अभी हिंसा के कारणों की जांच कर रही है और स्थानीय प्रशासन ने आग, तोड़फोड़ और आगे की हिंसा को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here