Balrampur News : पति को हॉस्टल में रखना अधीक्षिका को पड़ा महंगा, कार्यभार से मुक्त…

Parivesh
Balrampur News

Balrampur News : बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के पशुपतिपुर कन्या आश्रम में हॉस्टल अधीक्षिका सुमित्रा सिंह को उनके मूल पद पर भेजा गया है। विभाग ने यह कार्रवाई उस समय की, जब उनके पति को हॉस्टल में रखने का वीडियो ग्रामीणों द्वारा वायरल किया गया।

Balrampur News : ग्रामीणों ने अधीक्षिका पर नियमों का उल्लंघन करते हुए पति को हॉस्टल में रखने का आरोप लगाया। इस मामले की जानकारी मिलते ही विभाग ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए सुमित्रा सिंह को उनके मूल संस्था प्राथमिक कन्या आश्रम शाला, पशुपतिपुर में प्रधान पाठक के रूप में भारमुक्त कर दिया।

सुमित्रा सिंह के स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला कोरवाटोला, विकासखंड वाड्रफनगर की सहायक शिक्षक प्रीति सिंह को हॉस्टल अधीक्षिका का दायित्व सौंपा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अशिक्षित गतिविधियों पर शून्य सहनशीलता बरती जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *