Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News: इंदौर-उज्जैन रोड हादसे में नया मोड़, पीड़िता की परिजन खुशी...

Indore News: इंदौर-उज्जैन रोड हादसे में नया मोड़, पीड़िता की परिजन खुशी सोलंकी का वीडियो वायरल – MLA गोलू शुक्ला पर गंभीर आरोप

Indore News: इंदौर। इंदौर-उज्जैन रोड पर विधायक गोलू शुक्ला की बस से हुए दर्दनाक हादसे को लेकर अब एक नया मोड़ सामने आया है। हादसे में जान गंवाने वाले परिवार की युवती खुशी सोलंकी ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Indore News: वीडियो में खुशी सोलंकी ने बताया कि, “इस दुर्घटना में मरने वाले मेरे चाचा, चाची और दो भाई थे।” उसने दावा किया कि हादसे के बाद सोशल मीडिया पर न्याय की मांग करने वाले विशाल गौड़ की फेसबुक आईडी गोलू शुक्ला द्वारा बंद करवा दी गई है।

Indore News: खुशी ने आगे कहा, “विशाल को केस खत्म करने के लिए अलग-अलग जगहों से कॉल आ रहे हैं। हम कुछ गलत नहीं कर रहे, फिर शिकायत वापस क्यों लें?”उसने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर विशाल गौड़ को कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ विधायक गोलू शुक्ला की होगी।”

Indore News: “हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए”

Indore News: खुशी सोलंकी ने वीडियो के अंत में भावुक अपील करते हुए कहा, “हमें किसी से कुछ नहीं चाहिए… सिर्फ इंसाफ चाहिए।”अब इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर न्याय की मांग तेज़ हो गई है, और विधायक गोलू शुक्ला को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल इस बयान पर विधायक की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here