Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : एयरपोर्ट पर यात्री की पैंट में घुसा चूहा, काटा:...

Indore News : एयरपोर्ट पर यात्री की पैंट में घुसा चूहा, काटा: मेडिकल सुविधा नहीं मिली, बेंगलुरु पहुंचकर लगवाया रेबीज का इंजेक्शन

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट पर एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भोपाल के यात्री अरुण मोदी की पैंट में एक चूहा घुस गया और उन्हें काट लिया। यह घटना मंगलवार को तब हुई जब अरुण मोदी अपनी पत्नी के साथ इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे।

Indore News : अरुण मोदी फ्लाइट से करीब दो घंटे पहले, दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे और डिपार्चर हॉल के रिक्लाइनर चेयर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक चूहा उनकी पैंट में घुस गया। घबराकर उठे अरुण ने जैसे ही चूहे को बाहर से पकड़ा, उसने उन्हें घुटने के पीछे काट लिया।

Indore News : चूहा पकड़ने के लिए अरुण ने पैंट उतार दी और तब जाकर चूहे को काबू किया। हंगामे की आवाज सुनकर एयरपोर्ट स्टाफ मौके पर पहुंचा और अरुण को मेडिकल रूम ले जाया गया। लेकिन वहां रेबीज का इंजेक्शन मौजूद नहीं था। डॉक्टर ने सिर्फ एक प्रिस्क्रिप्शन लिखकर दिया, जिसके आधार पर अरुण ने बेंगलुरु पहुंचकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। अरुण ने बताया कि टिटनेस का इंजेक्शन भी मेडिकल स्टाफ देने से हिचक रहा था। एयरपोर्ट मैनेजर के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें यह इंजेक्शन दिया गया।

Indore News : यह कोई पहली घटना नहीं है। इंदौर एयरपोर्ट पर चूहों को लेकर पहले भी कई यात्रियों ने शिकायत की है। फूड काउंटर्स के पास चूहों के दौड़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। इसके अलावा मच्छरों, कॉकरोच और आवारा कुत्तों को लेकर भी शिकायतें की गई हैं।

Indore News : गौरतलब है कि एयरपोर्ट पर इन दिनों ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा चलाया जा रहा है, लेकिन चूहों की मौजूदगी और मेडिकल सुविधाओं की कमी इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। इसी इंदौर शहर में हाल ही में एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा एक नवजात की चार उंगलियां कुतर देने की घटना भी सामने आई थी, जिससे चूहे के खतरे को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here