GST Red : रायपुर, छत्तीसगढ़: राज्य जीएसटी (GST) विभाग ने दुर्ग में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुटखा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न केवल उसकी गिरफ्तारी बल्कि इसके ‘फिल्मी अंदाज़’ को लेकर भी चर्चा में है।
GST Red : विभाग के मुताबिक, यह पूरा मामला गुटखा बिक्री से जुड़ा है। सूत्रों ने बताया कि जीएसटी टीम ने दुर्ग जिले के गनियारी गाँव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर दबिश दी। यह छापा इतना गुप्त था कि अधिकारियों ने रात के अंधेरे में अपनी गाड़ियों की लाइटें बंद करके आधे किलोमीटर दूर से ही आना शुरू कर दिया था।
GST Red : रात लगभग 3 बजे, टीम के सदस्यों ने सात फीट ऊँची दीवार फांदकर फैक्ट्री में प्रवेश किया। अंदर मौजूद कर्मचारी अधिकारियों को देखकर पूरी तरह हक्के-बक्के रह गए।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गईं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक, गुरमुख, यहाँ रात के अंधेरे में, कम रोशनी में, मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से काम करवाता था। इस मामले में अब व्यापारी गुरमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है।













