Navratri 2025 : इंदौर सेंट्रल जेल में नवरात्रि पर्व की धूम…

Parivesh
Navratri 2025

Navratri 2025 : इंदौर। सेंट्रल जेल में इस नवरात्रि पर भी मां दुर्गा की भक्ति और पारंपरिक गरबा नृत्य के साथ पर्व की धूमधाम देखी जा रही है। जेल परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें बंदियों ने अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव को और रंगीन बनाया।

Navratri 2025 : जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से नवरात्रि के अवसर पर जेल में मां दुर्गा की भक्ति का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी पुरुष और महिला बंदियों ने मिलकर विविध गरबा और नृत्य प्रस्तुतियां तैयार की हैं। सात पुरुष बंदियों ने अलग-अलग प्रकार की गरबा प्रस्तुतियां दीं, जबकि लगभग 30 से 35 महिला बंदियों ने पारंपरिक और आधुनिक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया।

Navratri 2025 : कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और इसके बाद पारंपरिक पूजा-अर्चना और घटस्थापना संपन्न की गई। जेल अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन बंदियों के मानसिक और भावनात्मक उत्थान में मदद करते हैं। इससे उनकी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है।

इंदौर सेंट्रल जेल का यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि भक्ति और श्रद्धा हर परिस्थिति में जीवित रहती है और मां दुर्गा की कृपा से हर दिल में नई उम्मीद और विश्वास का संचार होता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *