विदिशा, संवाददाता दीपक नामदेव: आगामी त्योहारों को देखते हुए विदिशा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर पुलिस कर्मियों ने आज “बलवा ड्रिल” का अभ्यास किया। इस ड्रिल का उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का परीक्षण करना था।
एंकर की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों का एक समूह दूसरे समूह से भिड़ता नजर आया। पहले चेतावनी देने के बाद भी जब दूसरा पक्ष शांत नहीं हुआ, तो जवाबी कार्रवाई के तौर पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजकर माहौल को शांत किया गया।
Read News : Indore Big News : शेयर मार्केट में पैसे दुगुना करने के नाम पर 73 लाख की ठगी…
दरअसल यह पूरी प्रक्रिया बलवा ड्रिल का हिस्सा थी, जिसे एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में कराया गया। एसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस अभ्यास में जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी और उनकी टीम के सदस्य शामिल हुए। ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को हथियारों का उपयोग और नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और जवाबी कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया।
Read News : National Highway : शाजापुर में नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराया दूध वाहन, चालक घायल
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि इस तरह के अभ्यास पुलिस की तैयारी और तत्परता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से किए जाते हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।









