Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Big News : शेयर मार्केट में पैसे दुगुना करने के नाम...

Indore Big News : शेयर मार्केट में पैसे दुगुना करने के नाम पर 73 लाख की ठगी…

Indore Big News
Indore Big News

इंदौर। Indore Big News : शेयर मार्केट में पैसे दुगने का झांसा देकर 73 लाख रुपए की ठगी करने वाला मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने इस ऑनलाइन फ्रॉड के आरोपी लोकेश गुप्ता को सिलिकॉन सिटी से गिरफ्तार किया।

Indore Big News : पीड़ित धीरज माथुर और उनकी बेटी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लोकेश गुप्ता ने खुद को वित्तीय सलाहकार बताया और कहा कि शेयर मार्केट में निवेश करने पर 10 महीने में उनके पैसे दोगुने हो जाएंगे। इस झांसे में आकर फरवरी 2025 में धीरज माथुर ने लोकेश को 64 लाख रुपए और उनकी बेटी ने 9 लाख रुपए निवेश किए। कुल मिलाकर 73 लाख रुपए का निवेश किया गया था।

लेकिन दिसंबर 2025 तक पैसे दोगुने नहीं हुए और जब संपर्क करने की कोशिश की गई, तो लोकेश का फोन बंद था और उसका दफ्तर खाली मिला। इसके बाद पीड़ितों ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और ग्राउंड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी लोकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ठगी करने के बाद कई बार पता बदलकर फरार हो गया था। अब उसके खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

यह घटना निवेशकों के लिए चेतावनी है कि बिना पुख्ता जानकारी और भरोसे के किसी भी वित्तीय सलाहकार या निवेश योजना में शामिल न हों।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here