CG News : टाटीबंध मंडल ने सरकार के जीएसटी फैसले का किया समर्थन, पटाखों और मिठाई बांटकर मनाया उत्सव

VIKASH KHALKHO

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में किए गए हालिया बदलावों के समर्थन में रायपुर “टाटीबंध मंडल” आज सड़कों पर उतर आया और इस फैसले का खुलकर जश्न मनाया।

व्यापारी संघ के एक प्रतिनिधि ने बताया कि इस बदलाव से व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब 18% से ज़्यादा जीएसटी किसी भी उत्पाद पर नहीं लगेगा, जिससे पहले की 28% की दर समाप्त हो गई है। यह फैसला व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि इससे उनके कारोबार में पारदर्शिता और सरलता आएगी।

प्रतिनिधि ने आगे कहा कि दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं पर अब केवल 5% जीएसटी लगेगा। यह कदम आम लोगों के लिए महंगाई को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस फैसले से जनता और व्यापारी दोनों ही खुश हैं।

जश्न के दौरान, व्यापारियों ने लोगो को मिठाईया बांटी, पटाखे जलाए। मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का एक दूरदर्शी कदम है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और व्यापारियों को आगे बढ़ने का मौका देगा। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का धन्यवाद किया।

इस मौके पर टाटीबंध मंडल अध्यक्ष विशेष शाह, अशोक भल्ला, प्रवीण भगत महमंत्री टाटीबंध मंडल व कई अन्य व्यापारी और शहर के नागरिक भी मौजूद थे, जिन्होंने इस फैसले का समर्थन किया और इसे देश के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *