MP News : जबलपुर में BJP का जीएसटी बचत उत्सव, PWD मंत्री राकेश सिंह ने किया शुभारंभ

VIKASH KHALKHO

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी जीएसटी बचत उत्सव के तहत जबलपुर में महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के आयोजन में जोरदार उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि रहे।

मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे देश में जीएसटी दरों में सुधार के कारण उत्साह का माहौल है। अब केवल दो स्लैब रह गए हैं, जिससे घर-परिवार की जरूरतों की वस्तुएँ आसानी से सस्ती मिल सकेंगी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी की घोषणा के बाद से लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे ताकि आवश्यक समान खरीद सकें। इस निर्णय से आम जनता खुश है और उत्सव का वातावरण बना हुआ है।”

साथ ही, कांग्रेस के “ऊंट के मुंह में जीरा” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विरोध करती है, जबकि आजादी के बाद ऐसा कोई बड़ा निर्णय किसी सरकार ने नहीं लिया। उन्होंने कहा, “देश में कोई अच्छी पहल हो और उसका विरोध हो, यही कांग्रेस की आदत है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *