CG NEWS : सरकार का बड़ा ऐलान, 64 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दशहरा-दीवाली पर मिलेंगी 16 दिन की छुट्टियां, पढ़िए आदेश

Sanjay Sahu

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस साल दशहरा, दिवाली, सर्दी और गर्मी की छुट्टियों को मिलाकर कुल 64 दिन की छुट्टी तय की गई है। इस संबंध में राज्य शासन के अवर सचिव ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

CG NEWS : आदेश के अनुसार, सितंबर के अंत से लेकर अक्टूबर तक त्योहारों के कारण स्कूलों में लंबी छुट्टियां रहेंगी। दशहरे पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इसके पहले और बाद में रविवार (28 सितंबर और 5 अक्टूबर) होने के कारण कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

CG NEWS : इसी तरह दिवाली की छुट्टियां 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक तय की गई हैं। इन छुट्टियों के पहले और बाद में भी रविवार पड़ने से दिवाली पर भी कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

CG NEWS : सर्दियों में 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा, जिसमें एक रविवार शामिल होने से यह अवकाश भी 8 दिनों का हो जाएगा। वहीं गर्मी की छुट्टियों के लिए 1 मई से 15 जून 2026 तक का समय तय किया गया है, जो कुल 46 दिन का रहेगा।

CG NEWS : अवकाश का विवरण:

दशहरा अवकाश: 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 (6 दिन + 2 रविवार = 8 दिन)
दिवाली अवकाश:20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 (6 दिन + 2 रविवार = 8 दिन)
शीतकालीन अवकाश: 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 (6 दिन + 2 रविवार = 8 दिन)
ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून 2026 (46 दिन)

CG NEWS : इस तरह वर्षभर में कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ भरपूर आराम और त्योहारों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *