CG Politics : पूर्व मंत्री डहरिया का आरोप – BJP कर रही लोकतंत्र को कमजोर, कांग्रेस चलाएगी “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान

Sanjay Sahu
CG Politics

CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” नाम से नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी हर ब्लॉक और बूथ स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी, जिसे बाद में चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और कथित वोट खरीद-फरोख्त की घटनाओं को उजागर करना है।

CG Politics : डॉ. डहरिया ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनादेश के बिना भी सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि अब चीफ इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति समिति में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की जगह गृह मंत्री को शामिल किया गया है। मौजूदा चुनाव आयुक्त पूर्व में गृह मंत्री अमित शाह के सचिव रह चुके हैं, जिससे निष्पक्षता पर संदेह पैदा होता है।”

CG Politics : उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जाहिर की और राज्य सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

CG Politics : GST पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को गलत तरीके से लागू किए गए जीएसटी के लिए देश से खेद व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि राहुल गांधी ने पहले ही इसे ‘गब्बर सिंह टैक्स’ करार दिया था और अब खुद केंद्र सरकार यह मान रही है कि टैक्स व्यवस्था में राहत की जरूरत है। डॉ. डहरिया के अनुसार, मनमोहन सिंह सरकार के समय भी जीएसटी को लेकर चिंताएं थीं और आज भी कई क्षेत्रों को इससे राहत देने की आवश्यकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *