CG NEWS : खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ पर दबिश, ताश और मोबाइल के साथ 5 गिरफ्तार

0
110
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत रांवाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर में की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹63,500 नकद, ताश की गड्डी और 08 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस संबंध में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1065/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की गई है।

CG NEWS : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2025 को प्रिंस होटल के पास, पार्किंग नंबर 06 पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए 5 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपी

01. चमन लाल पिता मनोज चौरसिया उम्र 34 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव थाना खमतराई जिला रायपुर।

02. अरशद अली पिता सिद्ध अली उम्र 32 साल निवासी धरसींवा वार्ड नंबर 01 थाना धरसींवा जिला रायपुर।

03. दीपक साहू पिता अरविंद साहू उम्र 25 साल निवासी बंजारी नगर रांवाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

04. दशरथ कुमार सिन्हा पिता संतराम सिन्हा उम्र 35 साल निवासी सुभाष चौक बीरगंव थाना उरला जिला रायपुर।

05. दीपक जायसवाल उम्र 28 साल निवासी लक्ष्मी बिहार कालोनी गुढियारी थाना गुढियारी जिला रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here