मुरैना: जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में नाका गांव में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना में शामिल एक अपचारी बालक को भी नोटिस जारी किया गया।
पुलिस ने दोनों गुटों से दो-दो बंदूकें बरामद की हैं, जिनमें एक अवैध थी। गोलीबारी की घटना में इन बंदूकों का उपयोग हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
Read News : Kondagaon Crime News : छात्रावास में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…
गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
माता बसैया थाना पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद के कारण हुई गोलीबारी के मामले में की गई।











