Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh CG News : कलेक्टर ने छुरिया में निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण,...

CG News : कलेक्टर ने छुरिया में निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव : कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया प्रवास के दौरान निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अमृत मिशन 2.0 के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं वाटर टैंक, और अटल परिसर का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए भवन में शिफ्ट होने के बाद जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अमृत मिशन 2.0 के तहत 29 करोड़ रूपए की लागत से बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर टैंक का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने डबल नल कनेक्शन नहीं देने के निर्देश भी दिए।

Read News : बस्तर दशहरा 2025 : कांटो के झूले पर पीहू ने काछनदेवी का रूप धारण कर बस्तर दशहरा का किया शुभारंभ, देखे वीडियो…

साथ ही, निर्माणाधीन अटल परिसर का भी निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को समय सीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार श्री विजय कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय की प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here