Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP Bijli Bill New Rate 2025 : 22 सितंबर से बिजली होगी...

MP Bijli Bill New Rate 2025 : 22 सितंबर से बिजली होगी सस्ती, 25 लाख से अधिक कंज्यूमर्स को राहत

0
85

इंदौर/भोपाल – मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर 2025 से पूरे प्रदेश में बिजली प्रति यूनिट 22 पैसे सस्ती होगी। इस बदलाव से करीब 25 लाख से अधिक कंज्यूमर्स को लाभ होगा।

मुख्य बातें:

  • 300 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के मासिक बिल में लगभग ₹66 की बचत होगी।
  • केंद्र सरकार द्वारा कोयले पर लागू जीएसटी को 5% से बढ़ाकर 18% किया गया था, वहीं ₹400 प्रति टन कंपनसेशन सेस को हटाया गया, जिससे फ्यूल चार्ज में कमी आएगी।
  • टैरिफ स्लैब में कोई बदलाव नहीं, लेकिन फ्यूल चार्ज में कमी से कुल बिल घटेगा।

Read News : OBC reservation : 24 सितम्बर से सुप्रीम कोर्ट में लंबित ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई, विस्तृत कार्ययोजना तैयार

स्मार्ट मीटर कंज्यूमर्स के लिए अतिरिक्त सुविधा:
मध्यप्रदेश बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर के लिए नया टाइम टेबल और टैरिफ जारी किया है। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता इस टाइम टेबल का पालन करेंगे तो बिजली 20% तक सस्ती हो सकती है।

यह राहत बिजली बिल को कम करने के साथ ही उपभोक्ताओं के खर्च में भी मदद करेगी, खासकर त्योहारों के इस मौसम में।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here