BIG Breaking : रायपुर एक्सप्रेस-वे पर मिले लावारिस बैग, पुलिस अलर्ट

VIKASH KHALKHO

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे कई लावारिस ट्रॉली बैग पड़े मिले। ये सभी बैग नए दिख रहे थे, लेकिन इन्हें धारदार ब्लेड से चीर दिया गया था।

पुलिस को आशंका है कि इन बैगों का इस्तेमाल गांजा तस्करी या फिर नकदी की सप्लाई जैसे अवैध कामों में किया गया होगा। बैगों के भीतर क्या था और इन्हें आखिर यहां क्यों फेंका गया, यह अब तक साफ नहीं हो सका है।

सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जिस जगह बैग बरामद हुए, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। ऐसे में पुलिस के लिए जांच और पेचीदा हो गई है।

इलाके में चर्चा है कि बैगों को जानबूझकर सबूत मिटाने के लिए खाली कर यहां छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस ने बैग ज़ब्त कर जांच शुरू कर दी है।

इस सनसनीखेज बरामदगी ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अब यह जानने को बेताब हैं कि आखिर इन लावारिस बैगों का रहस्य क्या है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *