Sunday, August 16, 2026
Home National Sarkari Naukari : 574 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया...

Sarkari Naukari : 574 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल…

0
191
Sarkari Naukari
Sarkari Naukari

Sarkari Naukari : जयपुर: राजस्थान में कॉलेज शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा अवसर आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न विषयों में 574 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 20 सितंबर 2025 से 19 अक्टूबर 2025 तक RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukari : कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 55% अंक हों। इसके अलावा, उम्मीदवार ने NET/SLET/SET क्वालिफिकेशन या PhD पूरा किया हो। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के लिए छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

  • जनरल/ओबीसी: 600 रुपए

  • एससी/एसटी/दिव्यांग: 400 रुपए

कैसे करें आवेदन?

  1. RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें।

  4. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  5. शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें।

सिलेक्शन प्रक्रिया
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

राजस्थान में सरकारी कॉलेजों में करियर बनाने के लिए यह अवसर छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here