CG NEWS : रोशन सेन -माकड़ी/कोंडागांव : थाना माकड़ी क्षेत्र के ग्राम मिरमिण्डा में हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोपी राधेश्याम चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 20 सितंबर 2025 को की गई।
CG NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर 2025 को रूचिता चौहान को जहर सेवन की स्थिति में जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका के मायके पक्ष ने उसके पति राधेश्याम चौहान पर शादी के बाद से लगातार दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
CG NEWS : प्रार्थिया रेणुका नायक निवासी कासोली, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा ने इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी। प्राथमिक जांच और मर्ग पंचनामा कार्यवाही के बाद थाना माकड़ी में आरोपी के खिलाफ धारा 80(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
CG NEWS : पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
CG NEWS : इस कार्रवाई में एसडीओपी सतीश भार्गव, निरीक्षक विकास बघेल, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश कतलम, प्रधान आरक्षक मोनाराम मंडावी, दशरथ मरकाम, राकेश जुर्री, आरक्षक धन्नूसिंह पटेल और राजू पानीग्राही का विशेष योगदान रहा।









