Sunday, August 16, 2026
Home National Road shows & public meetings : भावनगर में पीएम मोदी बोले, “हमारा...

Road shows & public meetings : भावनगर में पीएम मोदी बोले, “हमारा सबसे बड़ा दुश्मन निर्भरता, आत्मनिर्भर भारत है 100 दुखों की एक दवा”

भावनगर, गुजरात | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के भावनगर में रोड शो और जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। हवाई अड्डे से गांधी मैदान तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें भारी भीड़ ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। सड़क किनारे ऑपरेशन सिंदूर की विजय बैनर और जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद पोस्टर लगाए गए।

पीएम मोदी का रोड शो और जनसभा

पीएम मोदी ने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया, और फूलों की बारिश के बीच जनता के बीच से होकर गांधी मैदान तक पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Read News : Raipur Crime: ऑपरेशन निश्चय” के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 15 किलो गांजा जब्त

जनसभा में पीएम मोदी ने कहा,

  • “दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर इसे हराना होगा। जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता होगी, देश की विफलता उतनी ही अधिक होगी।”

Read News : Uttarakhand News : मां की छाती से लिपटे थे जुड़वां बच्चे, मलबे से निकाला गया तीनों का शव तो बिलख उठा पूरा गांव

आत्मनिर्भर भारत का संदेश

प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत को आत्मनिर्भर बनना ही होगा। उन्होंने कहा कि देशवासियों का भविष्य दूसरों पर नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने गुजराती कहावत का हवाला देते हुए कहा,

  • “सौ समस्याओं का एक ही इलाज है—भारत को आत्मनिर्भर बनाना।”

मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन

साथ ही पीएम मोदी ने मुंबई के इंदिरा डाक क्षेत्र में बने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MIC-T) का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह टर्मिनल समुद्री यात्रा करने वालों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here