Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : नक्सलियों की शांति वार्ता पर गृह मंत्री विजय शर्मा...

Raipur News : नक्सलियों की शांति वार्ता पर गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान, बोले – आम लोगों की हत्या बंद करें, IED भी हटाएं

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : नक्सलियों द्वारा शांति वार्ता के लिए भेजे गए पत्र पर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर नक्सली शांति वार्ता चाहते हैं, तो सबसे पहले आम नागरिकों की हत्या बंद करें और प्लांट किए गए आईईडी (IED) को हटा लें। शर्मा ने बताया कि उन्हें नक्सलियों की ओर से दो पत्र प्राप्त हुए हैं – एक पोलित ब्यूरो सदस्य का, और दूसरा तेलंगाना से एक जूनियर कैडर द्वारा भेजा गया पत्र है।

Raipur News : शराब घोटाले पर भी दी प्रतिक्रिया

Raipur News : वहीं शराब घोटाले को लेकर ईडी की जांच पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रशासन पर भारी दबाव था, जिसकी वजह से कई अच्छे अधिकारी भी फंस गए। उन्होंने कहा कि अब हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और कांग्रेस भवन तक पैसों के कार्टून पहुंचने जैसी घटनाएं सच्चाई को उजागर कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में शराब व्यापार के लिए बाहरी लोगों को संरक्षण दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here