CGPSC Scam : रिटायर्ड IAS और पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार, CBI ने कोर्ट में पेश किया

VIKASH KHALKHO

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पूर्व सचिव व रिटायर्ड IAS जीवनलाल ध्रुव, उनके बेटे सुमित ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आदिल शामिल हैं। सभी को रायपुर स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ CBI ने 14 दिन की रिमांड की मांग की है।

आरोप है कि आरती वासनिक ने प्रश्न पत्र लीक कर घोटाले को अंजाम दिया। इससे पहले भी उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन इस बार नए सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की गई।

Read News : money laundering Case : ED की कार्रवाई को चैलेंज, हाईकोर्ट पहुंचे चैतन्य बघेल — 23 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

इस मामले में अब तक कुल 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले CBI ने तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, बिजनेसमैन श्रवण गोयल, और कई चयनित अफसरों को भी हिरासत में लिया था।

Read News : Scam exposed : साइबर गिरोह का भंडाफोड़ : फर्जी ट्रेडिंग ऐप और बैंक खातों से 6 करोड़ का स्टॉक मार्केट घोटाला

गौरतलब है कि 2020 से 2022 के बीच हुई परीक्षाओं में राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख का इस्तेमाल कर डिप्टी कलेक्टर, DSP और अन्य पदों पर चहेते उम्मीदवारों को चयनित कराने का आरोप है। CBI जांच में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *