Katni Breaking : डीएसपी उमराव सिंह ने आवेदक की शिकायत लेने से किया इनकार, वीडियो वायरल

VIKASH KHALKHO

कटनी। नगर निगम कटनी की महापौर प्रीति सूरी के खिलाफ शिकायत देने आए अनिल सिंह सेंगर के साथ डीएसपी उमराव सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में डीएसपी आवेदक की शिकायत लेने से स्पष्ट रूप से इनकार करते और भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आवेदक ने बताया कि वर्ष 2022 के महापौर निर्वाचन चुनाव में महापौर ने अपने शपथ पत्र में महत्वपूर्ण जानकारी छुपाई और सेंट पॉल स्कूल के पास 4000 स्क्वायर फीट की कीमती जमीन अपने एनजीओ को अवैध रूप से आवंटित की। इस भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपए है।

Read News : CG News : पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की रक्षा से ही सशक्त होगा लोकतंत्र – पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़

अनिल सिंह ने कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर एसपी को शिकायत सौंपनी चाही, लेकिन एसपी अनुपस्थित होने पर डीएसपी उमराव सिंह को आवेदन दिया। डीएसपी ने शिकायत देखते ही भड़कते हुए आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज को फर्जी बता दिया और आवेदन लेने से इंकार कर दिया।

Read News : Dantewada News : फर्जी टेंडर घोटाला : डिप्टी कमिश्नर आनंद सिंह निलंबित, बाबू अभी भी फरार…

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डीएसपी और आवेदक के बीच विवाद स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *