Indore News : खुड़ैल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, मौत

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां **तीन बच्चे पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। घटना उस वक्त हुई जब बच्चे गड्ढे में नहाने के लिए गए थे।

Indore News : रेस्क्यू दल ने मौके पर पहुंचकर तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Indore News : खुड़ैल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढा काफी गहरा था और हाल ही में हुई बारिश के कारण उसमें पानी भरा हुआ था।

Indore News : इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से गड्ढों को चिन्हित कर बंद करने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *