Raipur Crime : रायपुर,:आमानाका थाना क्षेत्र के तेंदुआ इलाके में हुए जानलेवा हमले के मामले में रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, लोहे का पाइप और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
Raipur Crime : प्रार्थी प्रकाश साहू ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र अजय साहू उर्फ जागेश्वर साहू 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। उसी रात अजय साहू तेंदुआ स्थित रामा टीएमटी के पास घायल अवस्था में मिला, जिसे तत्काल बिरगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट थी और वह बेहोशी की हालत में था।
Raipur Crime : प्राथमिक जांच में सामने आया कि अजय पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्राणघातक हमला किया था। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 109, 3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 310/25 दर्ज कर जांच शुरू की।
Raipur Crime : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अजय के दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए।
Raipur Crime : जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी सोहेल राणा और दिलशाद अंसारी हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया।
Raipur Crime : आरोपियों ने बताया कि अजय साहू और उसके दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अजय पर लोहे के पाइप से हमला किया। साथ ही, अपने पास रखे देसी कट्टे से डराने की कोशिश की, जिससे बाकी दोस्त भाग गए।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी
1. सोहेल राणा, 18 वर्ष, निवासी हीरापुर ढांचा, थाना कबीरनगर, रायपुर
2. दिलशाद अंसारी, 21 वर्ष, निवासी धनेली रोड, थाना विधानसभा, रायपुर
Raipur Crime : जप्त सामग्री:
* लोहे का पाइप
* एक देसी कट्टा
* दो जिंदा कारतूस
* एक मोटरसाइकिल
Raipur Crime : टीम में शामिल अधिकारी
Raipur Crime : इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधांशु बघेल (थाना प्रभारी आमानाका), निरीक्षक परेश पांडेय (प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट), सउनि. फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेंद्र यादव, सुरेश देशमुख, आरक्षक महिपाल सिंह, विकास शर्मा, किसलय मिश्रा, सउनि. दैतारी भोई, आरक्षक दीपक पांडेय और आशीष शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











