Thursday, May 21, 2026
35 C
Raipur

CG NEWS : रोटी मेकर मशीन खरीदी में लाखों का घोटाला! 50 हजार की मशीनें 8 लाख में खरीदीं, मंत्री नेताम ने विभागीय सचिव से मांगा जवाब

CG NEWS : रायपुर: छत्तीसगढ़ के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग पर फिर से खरीद-फरोख्त में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इस बार मामला रोटी मेकर मशीन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बाजार में जिसकी कीमत लगभग 50 से 60 हजार रुपये है, वही मशीन विभाग ने करीब 7 लाख 95 हजार रुपये में खरीदी है।

CG NEWS : मामले की गंभीरता को देखते हुए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने विभाग के प्रमुख सचिव से सात दिनों के अंदर इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

CG NEWS : सूत्रों के अनुसार, विभाग की खरीद प्रक्रिया में पहले भी महंगी कीमत पर सामान खरीदे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उठे सवालों ने इस मामले को और बढ़ा दिया है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि विभाग की खरीद में भ्रष्टाचार हो रहा है।

CG NEWS : आदेश में यह भी कहा गया है कि बाजार मूल्य की तुलना में कई गुना अधिक राशि पर सामान खरीदे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, रायपुर जिले में संचालित ‘प्रयास संस्था’ के तहत खरीदी गई रोटी मेकर मशीन को लेकर भी कलेक्टर स्तर पर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। अब देखना होगा कि जांच में इस खरीद घोटाले की असली सच्चाई कब सामने आती है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories