Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: फरसगांव में स्वच्छता के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरंभ...

CG NEWS: फरसगांव में स्वच्छता के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरंभ किया सेवा पखवाड़ा, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अस्पताल में वितरित किए फल

0
149
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा का आज 17 सितंबर को नगर पंचायत फरसगांव में स्वच्छता अभियान के साथ शुरुआत हुआ। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता प्रातः 7 बजे से जनपद स्कूल मैदान में एकत्रित हुए और सभी ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सीएमओ की अगुवाई में स्वच्छता की शपथ लेते हुए पखवाड़ा को आरंभ किए।

CG NEWS: भाजपाइयों ने सेवा पखवाड़े का आगाज जनपद स्कूल मैदान एवं नगर के गांधी चौक की सफाई से किया गया। वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल का वितरण किया और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना किए। इस दौरान प्रवीर बदेशा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो प्रतिवर्ष मनाया जाता है, उन्होंने कहा कि सेवा ही पार्टी का एक मात्र ध्येय है।

CG NEWS: इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीर बदेशा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, सीएमओ मयंक बसंतवानी, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, पार्षद संगीता राव, नरेंद्र गौर, विनोद पांडे, सुमन जायसवाल, महामंत्री प्रवीण राव, दीपेंद्र मसीह, गणेश दुग्गा, गणेश जायसवाल, उत्तम घोष, सुखलाल मरकाम हलाल आदि उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here