Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी की 75वीं जयंती पर छिंदवाड़ा में ‘स्वस्थ...

PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी की 75वीं जयंती पर छिंदवाड़ा में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान शुरू – महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर

0
108
PM Modi
PM Modi

PM Modi : अंकित वाईकर/ छिंदवाड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75वीं जन्मतिथि पर बुधवार को छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत की गई ,महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर केंद्रित इस अभियान में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए ,स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न अस्पतालों ने मिलकर कैंप लगाए।

PM Modi : जिसमें जांच, स्क्रीनिंग, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ,ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, टीबी, ईएनटी संबंधी रोग और आंखों की जांच की गई , साथ ही बढ़ते मोटापे की समस्या पर भी जागरूकता फैलाई गई, महिलाओं व किशोरियों की विशेष स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई.

PM Modi : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैदान में बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया ,मंच से लोगों को रक्तदान करने और स्वास्थ्य जांच में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया, प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा, “स्वस्थ रहना जरूरी है, महिलाओं का स्वास्थ्य देश के विकास की आधारशिला है, प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश स्वस्थ बने और इसके लिए महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here