हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्मॉल फाइनेंस बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान, माइक्रो फाइनेंस एवं सूक्ष्म वित्त संस्थाओं की बैठक ली।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। संस्थाओं के प्रतिनिधियों को ऋण और वसूली संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही ग्राहकों को ब्याज, बीमा, भुगतान अनुसूची, शिकायत निवारण प्रणाली, बैंक नोडल अधिकारी और चार्जेज की जानकारी हिंदी में मुद्रित स्वीकृति पत्र और तथ्यात्मक विवरणी के माध्यम से देने को कहा गया।
Read News : Handshake controversy : एशिया कप हैंडशेक विवाद पर अफरीदी का बयान, राहुल गांधी की तारीफ, मोदी सरकार पर हमला
अपर कलेक्टर ने सभी शाखाओं में बैंकिंग, ऋण- ब्याज, ग्राहक अधिकार और सेवाओं की मूलभूत जानकारियाँ RBI के नियमों के अनुसार प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। शाखा प्रबंधकों को एजेंट द्वारा ऋण एवं वसूली में RBI के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
जनसामान्य की शिकायतों के निराकरण के लिए लीड बैंक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। किसी भी ग्राहक द्वारा बैंकिंग सेवा में समस्या होने पर लीड बैंक कार्यालय, राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।
Read News : jaish-e-mohammed : जैश-ए-मोहम्मद ने माना : ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, जिला लीड बैंक अधिकारी श्री मुनीष शर्मा सहित विभिन्न स्मॉल फाइनेंस और माइक्रो फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।











